पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को ग्लोब चौक सेक्टर 10 में विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। हिंदुओं की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने बीच चौक में पाकिस्तान का झंडा सड़क में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्लोब चौक से विभिन्न वाहनों में गुजरते लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को कुचलकर और उस पर थूककर अपना विरोध जताया। साथ ही भारत सरकार से आतंकियों को पनाह दे रहे पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद द्वारा नेहरू नगर चौक में भी विरोध प्रदर्शन किया गया यहां भी विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। और पाकिस्तानी झंडे को उपस्थित लोगों ने अपने पैरों से रौंदा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ठाकुर निहाल पारस जघेल प्रशम दत्ता पिंटू जल रवि नाग विकास जायसवाल बंटी अरविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।।

