छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। पिछले साल का बजट ज्ञान थीम पर केंद्रित था जबकि इस साल का बजट गति पर केंद्रित है वित्त मंत्री ने बजट में सरकारी कर्मचारियों का da केंद्र के बराबर 53% करने की घोषणा की है इसके साथ ही रायपुर में एनआईएफटी रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे और पेट्रोल के दाम में ₹1 की कटौती की महत्वपूर्ण घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े शहरों के लिए मिनी मेट्रो का विकास निश्चित रूप से हो रहा है भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सेवा सुविधा के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाएगा इसके लिए 5 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 बड़े नगर निगम है इनमें नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नगरोथान योजना रखा गया है जिसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है इस बजट में छह नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किया जा रहे हैं नगरी निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़ और आवास योजना के लिए 875 करोड रुपए का प्रावधान है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जाएगा। बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है आने वाले समय में इसका लाभ देखने को मिलेगा।

