31 अक्टूबर को जिला दुर्ग के समस्त थानों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन करते हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित गए। देश की एकता,अखंडता को अक्षुण रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा अपराध एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की ध्येय के साथ पुलिस बल द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल शामिल हुए और उन्होंने भी इस आयोजन में दौड़ लगा रहे स्कूली बच्चों के साथ मिलकर एकता की दौड़ लगाई साथ ही इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर ने उपलब्ध कराई है रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पश्चात साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत उक्त विषयों पर सदैव जागरूक रहने एवं सावधानी बरतने हेतु विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं तथा यातायात के समस्त नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दिया गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने एकता दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।

