लाटरी पद्धति से हुआ पीएम आवासों का आबंटन

नगर पालिका निगम भिलाई के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस एवं मोर मकान मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत भिलाई क्षेत्र में निर्मित आवासों का आवंटन मंगलवार को किया गया आवासों का आवंटन ऐसे ही हितग्राहियों को किया गया जो किराएदारी के रूप में निवासरथ हैं या फिर जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है वहीं जो नागरिक पूर्व से मकान के लिए आवेदन जमा किए हैं तथा जिनके नाम पात्रता सूची में है उन्हें खुली लाटरी पद्धति के माध्यम से मकान का आवंटन किया गया भूतल का मकान दिव्यांग जनों और वरिष्ठ जनों के लिए आरक्षित रखा गया था। गौरतलब है कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत किराएदारी में निवासरत अनेकों हितग्राही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं पीएम आवास नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए हैं कुछ स्थान में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है तो कहीं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है बहरहाल आवास प्रकार हितग्राहियों के चेहरों में खुशी देखने को मिली।

By editor