चरित्र शंका को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या

जशपुर जिला अंतर्गत चौकी पंडरा पाठ में नशे की हालत में चरित्र शंका को लेकर उपजे विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की टांगियां मार कर हत्या कर दी। मृतिका पानवती बाई की शादी 15 वर्ष पूर्व आरोपी ललित राम के साथ हुई थी दोनों के सात बच्चे भी हैं। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था इसके कारण पति और पत्नी के बीच आए दिन बाद विवाद मारपीट होती रहती थी मृतिका के पिता द्वारा कई बार अपनी बेटी और दामाद को इस बारे में समझाया भी गया था तथा पूर्व में सामाजिक बैठक भी हुई थी घटना दिनांक को भी पानवती बाई और उसके पति ललित राम के बीच चरित्र शंका को लेकर फिर विवाद हुआ इस दौरान नशे में चूर आरोपी ललित राम ने गुस्से में आकर घर में रखी टांगिया से पत्नी पार्वती बाई के गले में हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By editor