रोजाना पकड़ा रहे गांजे की खरीदी बिक्री करने वाले

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन गांजे की खरीदी बिक्री करने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है बावजूद इसके गांजे के कारोबारी शहर में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में नेवई पुलिस द्वारा नेवई डैम के पास मादक पदार्थ गांजा बेच रहे तो लोगों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 15 किलो से अधिक गांजा पैनासोनिक तराजू और दो वाहनों को बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा एक और जहां लोगों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है वहीं दूसरी ओर गांजे की खरीदी बिक्री में लगे आरोपियों के हौसले बुलंद है यही वजह है कि दुर्ग भिलाई में पुलिस द्वारा प्रतिदिन ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

By editor