यातायात पुलिस ने 15 सौ वाहन चालकों को दी समझाइश

भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने ऑपरेशन- सुरक्षा” अभियान चलाकर सड़क के 4 प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सड़को एवं चौक चौराहे की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करने, सड़कों से अतिक्रमण अवैध कब्जा को हटाने, सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैँ, यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के 10 प्रमुख चौक चौराहों को चिन्हित कर वहां से गुजरने वाले ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें रोककर समझाइए दी गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अवश्य पालन करें साथ ही बताया गया कि हमारे साथ कोई अचानक सड़क दुर्घटना घटित होती है तो इस दौरान दो पहिया में हेलमेट हमें एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट किस प्रकार एक गंभीर सड़क दुर्घटना से बचता है।

  उक्त अभियान के तहत लगातार आज तीसरे दिन भी नगर निगम दुर्ग के साथ मिलकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से इंदिरा मार्केट से अवैध निर्माण एवं सड़क से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है ताकी इंदिरा मार्केट में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न ना हो इसी प्रकार नेशनल हाईवे में हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा ओवर ब्रिज  के नीचे खड़ी वाहनों को लगातार हटाने की कार्यवाही की जा रही है

By editor