यातायात के नियमों का पालन कराने यातायात पुलिस हुई सख्त

यातायात पुलिस ने एक बार फिर वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करवाने कमर कस ली है। इसी के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में वाहनों की चेकिंग अभियान को शुरू किया गया है जो वाहन चालक यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं उनसे जुर्माना वसूल किया जा रहा है विशेष रूप से बिना हेलमेट दो पहिया चला रहे वाहन चालक चार पहिया वाहन का परिचालन बिना सीट बेल्ट करने वालों का चालान काटा जा रहा है वाहनों के सभी दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है अधूरा दस्तावेज मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत यातायात पुलिस ने नंदिनी रोड मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया यहां अनेक वाहन चालकों को पकड़ा गया जिनके द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था कुछ वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। जो दो पहिया चालक ना तो हेलमेट लगाए थे और ना ही उनके पास वाहनों के पूरे दस्तावेज थे ऐसे वाहन चालकों के वाहनों को जप्त किया गया। यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सतीश पांडे ने बताया कि पुलिस का यह अभियान शहर के प्रमुख चौक चौराहों प्रमुख मार्गो में जारी रहेगा।

By editor