मोहन नगर थाना क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
पदमनाभपुर निवासी पिंकी जैन अपनी माताजी के साथ स्कूटी से जा रही थीं।
शंकर नगर स्थित डॉक्टर गुलाटी नर्सिंग होम के आगे मोड़ पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया।
बदमाशों ने पहले स्कूटी को धक्का मारा, जिससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं।
इसके बाद बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर गले से सोने की चेन खींच ली गई।
इतना ही नहीं, महिला की बेटी पिंकी जैन से भी चेन छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने डटकर विरोध किया।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
तीनों बदमाशों के चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

