महिला सरपंच को जेठ ने ही उतारा था मौत के घाट

महिला सरपंच के अंधे कत्ल की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के जेठ पुस्तम सिंह सिदार को हिरासत में ले लिया है। वही मृतका महिला सरपंच का नाम प्रभावती बाई है जिसकी हत्या उसके ही जेठ ने ईर्ष्या और वहम को लेकर की थी। आरोपी का परिवार हमेशा बीमार रहा करता था आरोपी को शक था कि उसकी बहू सरपंच प्रभावती बाई के कारण ऐसी स्थिति बन रही है वही मृतका द्वारा अपने जेठ के परिवार का मजाक भी बनाया जाता था जिससे आरोपी हमेशा आक्रोशित रहता था। मृतका और आरोपी का परिवार एक ही आंगन में रहा करते हैं घटना दिनांक को मृतका सरपंच के घर कोई नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी पुष्टम सिंह सिदार मृतका के घर घुसा और नहा रही मृतका के सिर गले में कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला सरपंच की मौत हो गई इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने दी।

By editor