महापौर नीरज पाल ने प्रस्तुत किया अपना चौथा बजट

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट प्रस्तुत किया है। पिछले साल की तूलना में इस बार का बजट और बढ़ गया है। महापौर ने कुल 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए व्यय का बजट प्रस्तुत किया है। इस वित्तीय वर्ष निगम को 5 अरब 73 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए आय होने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की बचत 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए दर्शाया गया है। इस प्रकार निगम के पास इस वर्ष 800 करोड़ से भी ज्यादा की राशि होगी जिसमें से से आने वाले वर्ष के अंतिम में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपए बचत होने का अनुमान दर्शाया गया है। भिलाई शहर के विकास के लिए 619 से ज्यादा खर्च होंगे। इसके बाद भी 182 करोड़ रुपए की बचत का अनुमान है। महापौर परिषद् इस बजट में सभी वार्डों से मिले सुझावों को भी शामिल किया है। महापौर नीरज पाल के बजट प्रस्तुत करने के दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के मध्य तीखी बहस भी होती रही वार्डों में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप शहर सरकार पर लगाया जाता रहा। विकास कार्यों को लेकर कुछ पार्षदों ने महापौर के समक्ष अपने सुझावों को भी रखा था जिसे स्वीकार कर लिया गया।

By editor