भोलेनाथ के रुद्राभिषेक महाआरती में खुद भोलेनाथ झूम उठे

महाशिवरात्रि का भव्य उत्सव महादेवा का आयोजन गरबा ग्राउंड सेक्टर 7 में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। रास गरबा डांडिया समिति और रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महादेव के इस उत्सव में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने सैकड़ो की संख्या में भक्त यहां उपस्थित हुए। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के पश्चात रुद्राभिषेक महाआरती का आयोजन हुआ। भगवान भोलेनाथ की महा आरती में सभी भक्तों ने अपने हाथों में दिए पकड़कर पूरी श्रद्धा के साथ उनकी आराधना की। महादेव के इस आयोजन में टाउनशिप क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और भक्ति गीतों का आनंद लिया वही कार्यक्रम के दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति कि लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। महादेव के इस कार्यक्रम में महाभंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। आईए देखते हैं कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां

By editor