भिलाई शहर का चौमुखी विकास होगा, महापौर नीरज पाल

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा महापौर परिषद के सदस्यों के समक्ष बिन्दुवार बजट पर चर्चा की गई। एक-एक करके पूर्व वर्ष 2024-25 में अनुमानित बजट कितना रखा गया था, उस पर कितना व्यय हुआ, कितना शेष है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित कितना बजट रखा जाए इस पर चर्चा हुई। जिससे शहर का सर्वागीण विकास हो, लोक हित के कार्य किये जाए। महापौर पाल ने अपने विचार रखते हुए बताया कि इस वर्ष का बजट का अनुमान इस प्रकार का हो जो वास्तविकता पर आधारित हो। सभी बिन्दुओ पर महापौर परिषद के सदस्यगण विचार कर लेवें, उन्हे लगता है कि क्षेत्र के विकास के लिए और कुछ भी जनकल्याणकारी कार्य जोड़ा जा सकता है। उसे 22 मार्च को समय 4ः30 बजे तक महापौर के समक्ष प्रस्तुत कर दें, उस पर भी विचार किया जाएगा। हम सब का उददेश्य है कि भिलाई शहर का चैमुखी विकास हो। आयुक्त पाण्डेय एवं सभी सदस्यगण इस बात पर सहमत थे कि निगम क्षेत्र में सर्वप्रथम आय बढ़ानी होगी। ऐसी योजना लाई जाये जिससे भिलाई निगम का आय बढ़े जब आय बढ़ेगी उसी के अनुरूप जन उपयोगी कार्य भी संपादित होगें। आगामी बजट पर चर्चा 27 मार्च को समय 11 बजे विशेष सम्मिलन निगम सभागार में रखा गया है।

By editor