भिलाई में हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निगम भिलाई के कर्मचारियों ने निकाली वाहन रैली

शासन के मंशा अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारी भी अपना योगदान लगातार दे रहे हैं इस अभियान को सार्थक करने की दिशा में शुक्रवार को नगर निगम भिलाई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर वाहन रैली निकाल कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया इसमें शामिल होने वाले सभी वाहनों में तिरंगा झंडा बांधा गया था एवं वाहनों पर सवार लोगों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम एवं तिरंगा झंडा अमर रहे के तारों का जय घोष करते हुए शहर का चक्कर लगाए और आम जनमानस को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने एवं इसकी छत्रछाया में खुद को सुरक्षित रहने का संदेश दिया इस यात्रा की संपूर्ण जानकारी नगर पालिका निगम भिलाई की जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने मीडिया को उपलब्ध कराई है

शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम कर्मचारी भी यह प्रयास कर रहे हैं कि निगम क्षेत्र के हर घर में एक तिरंगा हरा और हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और ऊंचा हो जाए।।

By editor