दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बुधवार शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखीं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी अचानक थमी और हेडलाइट बंद हो गई।
पाकिस्तान से तनाव के बीच ये ब्लैकआउट मॉकड्रिल का हिस्सा था। जो शाम 7.30 बजे से 7.45 तक रहा। इस दौरान कई अफसर लाउड स्पीकर हाथ में लिए लोगों को हवाई हमले से बचने की टिप्स देते रहे।

