छत्तीसगढ़ में प्रथम बार भिलाई शहर में छत्तीसगढ़ पावर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन के तहत आर्म रैसलिंग पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग तीनों ही खेल के सितारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है इस चैंपियनशिप से सफल हुए प्रतिभागी दिसंबर माह में इंदौर शहर में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे यह तीन दिवसीय आयोजन सेक्टर 6 भिलाई के पावर जिम परिसर में आयोजित किया जा रहा है जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए समर्थक भी मौजूद है इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है और निर्णायक मंडल का इसमें विशेष सहयोग भी प्राप्त है निर्णायकों द्वारा बहुत बारीकी से खिलाड़ियों को परखा जा रहा है और इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी भी अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन दे रहे हैं और इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नाम का चयन करते हुए निर्णय को परेशानी में डाल रहे हैं कि निर्णायक किसका चयन करें और किस छोड़ें प्रतियोगिता क्या है प्रतियोगिता की पूरी जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है इस प्रतियोगिता की तीनों ही विधाओं में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी और चुनौतियां पेश की है जिसकी वजह से यह प्रतियोगिता और रोचक होती जा रही है देखना होगा कि प्रतियोगिता के समापन पर तीनों ही विधाओं में किन-किन खिलाड़ियों का चयन है राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो पता है।

