कुम्हारी में झाड़ियों से मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप

दुर्ग जिले के कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है…
जहां परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में
हड़कंप मच गया। लंबे समय से पड़े होने की वजह से शव पूरी तरह सड़ चुका था,
जिसके चलते उसकी पहचान करना भी संभव नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार, राजेश नाम का एक व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे
अपनी बकरियों को चराने गया था।
अचानक बकरियां तेज़ी से इधर-उधर भागने लगीं,
जिससे राजेश को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
जब वह झाड़ियों की तरफ गया, तो वहां सड़ी-गली अवस्था में
एक नर कंकाल पड़ा हुआ दिखाई दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजेश ने तुरंत
डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया।
शव को बरामद कर मर्ग कायम किया गया है
और आगे की जांच के लिए उसे कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

फिलहाल शव की पहचान, मौत के कारणों
और घटनास्थल तक शव कैसे पहुंचा—इन सभी पहलुओं की
पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में भय और सन्नाटा फैल गया है।

By editor