भिलाई में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

17 सितंबर विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे विश्व सहित भिलाई में भी बड़े धूमधाम से मनाई गई खास तौर पर इस अवसर पर उद्योग जगत में काफी खुशी का माहौल देखा गया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उद्योग चैंबर भिलाई के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी इकाई में परिवार सहित भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से की और यह कामना की की उद्योग जगत दिन रात उत्तरोत्तर तरक्की करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई पूजा अर्चना के बाद उपस्थित जन समुदाय में मिष्ठान का वितरण किया गया इसकी जानकारी डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी है इस मौके पर उपस्थित सभी ने पूरे भक्ति भाव से विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को नमन किया और अपने और अपने परिवार सहित देश के तरक्की की कामना की

By editor