दुर्ग सांसद विजय बघेल का सम्मान

सलूट तिरंगा अंतरराष्ट्रीय संस्था के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हितेश तिवारी अपनी टीम के साथ संस्था के संरक्षक दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास स्थान पहुंचे वहां उन्होंने विधिवत पुस्तक देकर सांसद महोदय का स्वागत सम्मान किया एवं संस्था द्वारा 20 सितंबर को भीम तारा भवन शांति नगर रायपुर में किए जा रहे प्रदेश भर के शिक्षकों के सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया यह संस्था लगातार ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करती आई है जो विद्यार्थियों को एक शिक्षक बनकर शिक्षा देने के अलावा उनके जीवन संवारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं इसकी जानकारी सैल्यूट तिरंगा अंतरराष्ट्रीय संस्था के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हितेश तिवारी सहित डॉक्टर कविता कम्बुज ने न्यूज़ टीम को दी है

By editor