भिलाई के सेक्टर 6 में गद्दे की दुकान में भीषण आग

भिलाई नगर के सेक्टर 6 ए मार्केट में रविवार शाम लगभग 4 बजकर 40 मिनट पर एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई।
यह आग श्री विशाल जैन की गद्दा और पर्दों की दुकान में लगी, जिससे पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को खबर दी गई, जिसके बाद तीन दमकल वाहन तत्काल मौके पर रवाना किए गए।
अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बिना देर किए बहादुरी से धुएं से भरी दुकान के अंदर प्रवेश किया और चार गाड़ियों पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया।

कुछ फायर कर्मचारी दुकान के सामने, कुछ पीछे और कुछ ऊपर चढ़कर लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
इस कार्रवाई में 15 से अधिक फायर कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

By editor