भिलाई के शंकर नगर मिडिल स्कूल में शिक्षकों की शर्मनाक हरकत

भिलाई से इस वक्त एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है,
जहां शिक्षा के मंदिर में पढ़ाने वाले शिक्षकों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,
जिसने पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला भिलाई के छावनी वार्ड क्रमांक इकतालीस स्थित
शंकर नगर मिडिल स्कूल का बताया जा रहा है,
जहां आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से
शिक्षकों की निजी गाड़ियां साफ कराई जा रही थीं।

इस पूरी घटना का वीडियो
कुछ स्थानीय युवाओं ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया,
जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है
कि स्कूली बच्चे पढ़ाई के समय
शिक्षकों की गाड़ियों की सफाई करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को सामने लाने वाले युवक शुभम वर्मा ने
वीडियो के जरिए शिक्षा विभाग से
दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि बच्चों से इस तरह का काम कराना
न केवल अमानवीय है
बल्कि शिक्षा नियमों का खुला उल्लंघन भी है।

फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद
शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अब देखना यह होगा कि
इस गंभीर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा
क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।

By editor