भिलाई के पावर हाउस स्टेशन में ‘अमृत स्टेशन’ परियोजना का निरीक्षण

भिलाई के पावर हाउस स्टेशन में जारी अमृत स्टेशन परियोजना के तहत आज रेलवे अधिकारी पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान रेलवे के कामर्शियल मैनेजर शेष नारायण पांडेय ने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से अमृत संवाद किया।

उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था और निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और स्टेशन के विकास को लेकर सुझाव भी मांगे।

वहीं, स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पावर हाउस स्टेशन का नाम तो कागज़ों में एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज में शामिल है, लेकिन वास्तव में कई ट्रेनें यहां रुकती नहीं हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने यह भी मांग की कि कुछ ट्रेनों को रायपुर या बिलासपुर से संचालित करने के बजाय दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ किया जाए, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस निरीक्षण के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित पावर हाउस स्टेशन का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

By editor