जशपुर पुलिस में 4 माह पूर्व हुई एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी भरथरी दास ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इनका पुत्र अनिरुद्ध दास अपने घर से रघुनाथपुर जा रहा हूं बोलकर निकला था जो अब तक वापस नहीं आया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनिरुद्ध दास की तलाश शुरू की गई पुलिस को जानकारी मिली कि अनिरुद्ध दास का श्याम पैंकरा के परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था जो कभी-कभी उससे मिलने उनके घर आता था। जिसकी वजह से श्याम पैंकरा अनिरुद्ध दास से रंजिश रखता था। और मौका देखकर अनिरुद्ध दास को ठिकाने लगाने की योजना बनाया था 20 नवंबर को अनिरुद्ध दास महिला के घर के पास आया तब श्याम पैंकरा और उसके तीन दोस्तों ने पंप चोर है कहते हुए पकड़ा और रोड से अलग ले जाकर मारपीट करने के बाद पत्थर से सर को कुचल दिया अनिरुद्ध के बेहोश होने पर उसे जमीन पर पटक दिया फिर उसकी हत्या करने के लिए चेहरे पर पत्थर पटक दिया एवं मृतक का मोबाइल जूता और जेब में रखे 150 रुपए को निकालकर अनिरुद्ध दास को घसीट कर रहाबड़ी की ओर छुपा दिया। कुछ देर बाद आरोपियों को जानकारी मिली कि अनिरुद्ध दास जीवित है तब श्याम पैंकरा अपने घर से टांगी लेकर आया और टांगी से अनिरुद्ध दास के गले को काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को तिरपाल से लपेटकर अपने स्कॉर्पियो वाहन में श्याम पैंकरा और उसके दोस्तों ने लाश को बागबहार क्षेत्र के अंबाकछार जंगल में पहुंचकर धड़ को आग लगा दिए और उसके बाद सिर वाले हिस्से को लपेट गए बोरे सही 2,3 किलोमीटर दूर ले जाकर एक गड्ढा खोदकर गाड़ दिए। घटना को किस तरह से अंजाम दिया गया इसकी जानकारी आरोपी श्याम पैकरा ने दी। वही जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से जांच कर गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा करने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस टीम को नगद के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

