भिलाई।शहर में चाकूबाजो के हौसले बुलंद है। पुलिस कार्रवाई का खौफ इनके मन से समाप्त हो गया है। हर दूसरे दिन चाकू बाजी की एक घटना सामने आ रही है विशेष कर सुपेला थाना क्षेत्र से, देर रात एक बार फिर तीन युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया घायल युवक का नाम संदीप बघेल है जो कि गौतम नगर सुपेला का रहने वाला है दरअसल संदीप अपने दोस्तों के साथ खड़ा था इस बीच तीन युवक आए और संदीप के साथ बातचीत करने लगे फिर गाली गलौज करते हुए एक युवक ने जेब से चाकू निकाला और संदीप बघेल पर प्रहार करके तत्काल वहां से रफू चक्कर हो गए संदीप के साथ खड़े युवकों ने चाकूबाज को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार हो गए संदीप को सुपेला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल लाया गया। इस हमले में संदीप के शरीर से काफी खून निकला है वहीं आरोपी अब तक फरार हैं फिलहाल सुपेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

