गौरवपथ ओम शांति चौक स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत रामाराव नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपियों ने उसे इस कदर मारा कि वह पंप में ही बेहोश हो गया दरअसल कुछ आरोपी पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आए थे जिनके द्वारा अपने वाहन में 510 रुपए का पेट्रोल डलवाया गया साथ ही फोन पे के माध्यम से पेमेंट करने की बातें कही गई लेकिन जब आरोपियों द्वारा बिना पेमेंट किए वहां से जाने की कोशिश की गई तो फिर रामाराव ने उन्हें रोका और पैसे की मांग की जिस पर आक्रोशित आरोपियों ने पंप कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना से पंप कर्मचारी बेहोश हो गया पेट्रोल डला रहे अन्य लोगों के अलावा पेट्रोल पंप में मौजूद अन्य कर्मचारी जब तक वहां पहुंचते तब तक आरोपी petrol pump se से फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना तत्काल जामुल थाना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पंप कर्मचारी का मुलाहिजा कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित पंप कर्मचारी रामाराव ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

