भिलाई। भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब ने फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत इस्पात नगरी भिलाई में बीएसपी साइकिलिंग क्लब, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब ,साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं ओए-बीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भिलाई के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिलिंग की। इस साइकिल रैली में समाज के सभी आयु वर्ग के बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया।
सुबह 7 बजे साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ से एस नंदनवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना । इस कार्यक्रम का आयोजन परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के महासचिव के नेतृत्व में किया गया । इसमें दुर्ग साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव देवप्रकाश वर्मा, विजय शर्मा,मानस रंजन रथ,डॉ विनायके ,कोषाध्यक्ष शशांक देशमुख, सदस्य प्रवीण यदु, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या भी उपस्थित रहे।
बीएसपी साइकिल पोलो क्लब अध्यक्ष एवं ओए- बीएसपी के महासचिव परविंदर सिंह ने बताया की लगातार 5वें रविवार को सफलतापूर्वक साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंन इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

