बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

दुर्ग से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र गिरी शास्त्री ने बड़ा और तीखा बयान दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा निशाना साधते हुए उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने वाला बताया था। इसी बयान को लेकर आज दुर्ग में धीरेंद्र गिरी शास्त्री ने खुलकर जवाब दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिन नेताओं को हनुमान जी की भक्ति और राष्ट्र को जगाने का कार्य अंधविश्वास लगता है, उन्हें भारत देश छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को अंधविश्वास बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले दिनों में वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि जशपुर में एशिया की सबसे बड़ी चर्च के सामने ही मंच लगाकर हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि 27 दिसंबर को भिलाई में कथा स्थल पर दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
इस दिव्य दरबार में वे लोग भी मंच पर आ सकते हैं, जो घर वापसी करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक धीरेंद्र गिरी शास्त्री की जयंती स्टेडियम में भव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है, जहां वे भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
अब देखना होगा कि इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल या कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

By editor