बस की डिग्गी में मिला 21 किलो लावारिश गांजा: पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला, तलाश शुरू

दुर्ग पुलिस ने एक यात्री बस की डिक्की से लावारिश हालत में 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत का 21 किलोग्राम गांजा जप्त किया है। पुलिस ने गांजा को यात्री प्रतीक्षायल बस स्टैंड दुर्ग के पास खड़ी बस से जब्त किया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD 08-9792 की डिक्की में 2 नग ब्राउन और बैगनी के ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही तत्काल पद्मनाभपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने जब बस की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर 2 ट्रॉली बैग रखे हुए थे। उन्हें खोला गया तो उनके अंदर ब्राउन कलर के टेप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा मिला।

तौल करने पर पूरे गांजा का वजन 21 किलोग्राम पाया गया। इसकी बाजारी कीमत लगभग 2.10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने विधिवत गांजा और सूकेट की जप्ती बनाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

By editor