दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी: बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची एसपी ऑफिस, की कार्रवाई की मांग

दुर्ग ज़िलें में लोन दिलाने के नाम पर भोलभाली गृहणियों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने या है। महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया है उनको लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। उन्होने दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल से कराई की मांग की है।

बुधवार दोपहर 20-25 की संख्या में महिलाओं का समूह दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होने बताया कि वो सभी सुपेला क्षेत्र की रहने वाली महिलाएं और एसपी दुर्ग से अपनी शिकायत करने आई हैं। उन्होंने बताया कि मंजू सोनी नाम की शातिर महिला ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद जब लोन पास हुआ तो बड़ी चालाकी से उनकी रकम को हड़प लिया है।

उन्होने बताया कि मंजू सोनी ने उनके नाम पर लोन निकलवाकर अपने पास रख लिया। अब बैंक उनसे उस लोन की वसूली कर रहा है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें पूरा पैसा नहीं मिला है। मंजू सोनी ने उन्हें एक निजी बैंक से लोन दिलवाने का झांसा दिया। शुरुआत में उसने कुछ महिलाओं को लोन दिलाया और उनके बीच अपना भरोसा बढ़ाया।

इसके बाद उनसे महिलाओं को दूसरा लोन दिलाने का लालच दिया। जब महिलाओं का लोन पास हुआ तो उसने उनकी लोन की आधी रकम को अपने पास रख लिया। कुछ महिलाओं का तो आधे से भी अधिक रकम को हो हजम कर गई। इस तरह उसने कई महिलाओं के साथ ठगी की है।

माया सोनी नाम की महिला ने बताया कि उसे 40,000 रुपये का लोन मिला, लेकिन मंजू ने उसमें से 30,000 रुपये अपने पास रख लिए और केवल 10,000 रुपये उसे दिए। अब बैंक कर्मचारी उनके घर आकर लोन पटाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि उन्हें पूरा पैसा मिला ही नहीं है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मंजू ने लोन प्रक्रिया में उपयोग किए, जिससे सारा कानूनी भार अब उनके ऊपर आ गया है।

6 महीने से मिलना ही बंद कर दिया मंजू ने

एनके शेख नाम की महिला ने बताया कि वे पिछले 6 महीनों से मंजू के पीछे घूम रही हैं, लेकिन वह कभी मिलती ही नहीं है। जब वो जाती है तो वो घर नहीं है बाद में मिलूंगी कहकर बहानेबाजी करती है। इससे महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हैं और अब सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रही हैं।

कांग्रेस नेत्री ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई ने इस मामले में पीड़ित महिलाओं का साथ देते हुए कहा कि गरीब और मेहनतकश महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। 50-100 रुपये रोज कमाने वाली महिलाएं दो-तीन लाख का लोन कैसे चुकाएंगी? महिलाओं ने इससे पहले भी सुपेला थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। एसपी विजय अग्रवाल ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि वे जल्द इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

By editor