छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में है।
भिलाई के सुपेला चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका।
दरअसल, यह विरोध उन ननों के समर्थन में बयानबाज़ी को लेकर था, जो धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में दुर्ग जेल में बंद हैं।
बजरंग दल का आरोप है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस संवेदनशील मामले को सांप्रदायिक रंग देकर देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘सोनिया गांधी होश में आओ’ जैसे नारे लगाते हुए पुतले के ऊपर अपना आक्रोश जाहिर किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

