भिलाई।दुर्ग जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऊषा रबर फैक्ट्री में एक सिक्योरिटी गार्ड की कुएं में गिरने से मौत हो गई मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सोमवार देर शाम को उपेंद्र सिंह नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था सामान्यतः वह सुबह 6 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौटता था लेकिन जब वह मंगलवार सुबह समय पर घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की फैक्ट्री में पूछताछ करने पर जब वह वहाँ नहीं मिला तो कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की इसी दौरान एक कर्मचारी ने फैक्ट्री परिसर में स्थित कुएं में एक लाश देखी सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकाला गया जांच में पाया गया कि जिस कुएं में उपेंद्र सिंह गिरा उसके चारों ओर कोई पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे न ही कुएं को किसी सुरक्षित कवर से ढका गया था जिससे यह हादसा हुआ तो वहीं जामुल थाना टीआई कपिल पांडे ने बताया कि कुएं में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की शव को सुपेला मर्चरी में रखा गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है पुलिस हर संभावित पहलू पर विचार कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

