प्रेमी से शादी नहीं होने पर प्रेमिका ने की खुदकुशी: बॉयफ्रेंड के घरवालों ने शादी से कर दिया था इनकार

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी सिर्फ इसलिए फंदे पर झूल गई, क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड के माता पिता ने लड़की से शादी कराने से मना कर दिया था। इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने मोहन नगर थाने का घेराव किया है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने पहुंचे और वहां का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। लड़की के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने दोनों की शादी के लिए लड़के परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।

इससे उनकी बेटी काफी दुखी और गुमसुम रह रही थी। सोमवार को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। यदि दोनों की शादी के लिए हामी हो जाती तो उनकी बेटी जिंदा होती। परिजनों ने किशोरी की मौत के लिए लड़के परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नाबालिग थे लड़का लड़की

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। बीते 27 अप्रैल को लड़का लड़की लेकर कहीं गया था। उसके बाद वो लड़की को रात में उसके घर छोड़कर गया था। इसका पता चलने पर लड़की के घरवालों ने लड़की को काफी डांटा था।

बालिग होने पर दोनों की शादी का रखा था प्रस्ताव

लड़की के घरवालों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे प्रेम करते हैं। इसके बाद पहले तो उन्होंने लड़की समझाया, लेकिन जब वो लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी रही तो उन्होंने उसके बालिग होने पर उसके प्रेमी से शादी कराने का वादा किया। लड़की के घर वाले लड़के घर पहुंचे और उनके बालिग होने पर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़के घरवालों ने शादी से साफ मना कर दिया।

By editor