उरला वार्ड में रामनवमी के दिन 6 साल की बच्ची से हुई बर्बता के बाद मौत मामले में पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज परिजनों से मिलने पहुंचे।उन्होंने परिजनों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।परिजनों ने बैज से मामले की सीबीआई जांच की मांग की।परिजनों ने पुलिस की बर्बरता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।दीपक बैज ने कहा कि परिजन पुलिस कारवाई से संतुष्ट नहीं है।यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बर्बर है।प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस कारवाई को लेकर भी सवाल उठाया है।उन्होंने कहा कि पुलिस खुद ही जजमेंट करने लगी है।जिले में नशा और गुंडाराज का माहौल है।दीपक बैज घर की छत में घटनास्थल तक गए। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण गोरा पूर्व महापौर धीरज बकालीवाल कांग्रेस नेत्री फूलोंदेवी नेता दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर अयूब खान सहित अन्य कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

