पुलगांव थाना क्षेत्र में युवती की लाश बरामद

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलगांव थाना अंतर्गत टेमरी गांव में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक दामोदा गांव के नाले के पास ग्रामीणों ने गुलाबी चुन्नी में लिपटी हुई लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चुन्नी को चेहरे से हटाया तो सामने आया दर्दनाक मंजर—आरोपी ने बेरहमी से पत्थर मारकर युवती के चेहरे को कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान तक नहीं हो पा रही है।
फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के इस पूरे मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है।

By editor