पार्षद दया सिंह पर निगम में असंसदीय भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

नगर पालिका निगम भिलाई के कर्मचारियों ने काला फीता लगाकर नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वह नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष और वार्ड 44 के पार्षद दया सिंह के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे कर्मचारियों का आरोप था की दया सिंह ने सदन में निगम के अधिकारियों के खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया है छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ नगर पालिक निगम भिलाई और छत्तीसगढ़ स्वायत्तशाशी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी कर्मचारी एकजुट हुए थे कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री और प्रवक्ता संजय शर्मा महासंघ के अध्यक्ष शशि भूषण मोहंती और महामंत्री रोहित बंजारे ने कहा कि निगम के साधारण सभा में दया सिंह ने निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया है ऐसी परिस्थितियों में शासकीय कार्यों का संचालन संभव नहीं है दया सिंह के बार-बार ऐसे शब्द बोलने से निगम के सभी कर्मचारी अधिकारी अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं कर्मचारी संगठनों ने उचित कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे को ज्ञापन सोपा है।

By editor