जशपुर पुलिस ने पानी मांगने से बहाने एक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। जो रात लगभग 8:30 बजे अपने किराए के रूम के बाहर टहल रही थी इसी दौरान बगल के रूम के सामने एक लड़का खड़ा था जो पीड़िता को देखकर उसकी ओर आया। आरोपी ने जबरन पीड़िता के रूप में प्रवेश किया और उससे पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को बोतल में पानी दिया इसके तुरंत बाद आरोपी ने पानी की बोतल को रूम के अंदर फेंका और जबरन पीड़िता के रूम में प्रवेश कर दरवाजे को बंद कर दिया पीड़िता के चिल्लाने पर उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता से जबरन दुष्कर्म किया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची आरोपी की पहचान अंकित खाका के रूप में हुई है। इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

