नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान में पुलिस को चिट्टा पंजाब से लाकर बेचने वाले दो गिरोहों को पृथक-पृथक थाना जामुल एवं खुर्सीपार क्षेत्र में पकड़ने की कार्यवाही की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना जागुल क्षेत्र के ढांचा भवन कुरूद निवासी महिला अपने पुत्र किशन सिंह के साथ पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेचने का कार्य कर रही है। सूचना पर ढ़ांचा भवन कुरूद में रेड कार्यवाही की गई है। आरोपी महिला के घर से 33.360 मिली ग्राम चिट्टा तथा 281.85 ग्राम डोडा चुरा बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि यह पंजाब से चिट्टा मंगाकर 20,000/- रु. प्रति ग्राम की दर से चिट्टा बिक्री करती है कस्टमर को चिट्टा पहुंचाने का काम इसका बेटा किशन करता है। चिट्टा बिक्री की रकम 8,90,400/- रू० भी महिला की निशान देही पर बरामद किया गया तथा एनडीपीएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चिट्टा प्राप्ती के स्त्रॉत तथा चिट्टा पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपी व उसके पुत्र का पुराना अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। दूसरे मामले में सूचना पर थाना खुर्सीपार थाना क्षेत्र में मिनी स्टेडियम सुलभ के पास आरोपी मिथलेश पाठक एवं परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिन्टू डेफिनेट को संदिग्ध अवस्था में मिलने पर चेक किया गया इनके पास क्रमशः करीब 8 ग्राम व 6 ग्राम सिन्थेटिक नशा चिट्टा पाया गया। पूछताछ पर इन्होंने ने बताया कि हाल ही में पंजाब से चिट्टा लाये है तथा ये पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने का व्यापार करते है। इन्होंने पंजाब से चिट्टा लाकर लोकेश अवस्थी खुर्सीपार जोन 2 भिलाई दीपक गुप्ता न्यू खुर्सीपार, रणदीप मशाल चौक खुर्सीपार, अल्ताफ नेहरू नगर, निहाल सेक्टर 1 मिलाई तथ अन्य को चिट्टा बेचा है। आरोपी मिथलेष तथा परमेश्वर से चिट्टा जप्त करने के उपरांत इनकी निशानदेही पर दीपक गुप्ता निहाल राय, लोकेश अवस्थी, रणदीप सिंह, अल्ताफ कुरैशी से भी चिट्टा बरामद किया गया है। मामलें में पूछताछ पर अन्य की तलाश जारी है। दोनों ही मामलों में गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 8 21 (ख) 27 एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस रैकेट के अन्य की खोजबीन सरगमी से की जा रही है। नशे का रैकेट घ्वस्त करने हेतु विशेष टीम बनाई गई है।

