न्यू आर्य नगर कोहका के रहवासियों ने कहा,करेंगे निगम कार्यालय का घेराव

भिलाई।नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12 न्यू आर्य नगर कोहका के रहवासी वर्षों से मूलभूत सुविधा की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर इन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिलने आया है चाहे वह जनप्रतिनिधि हो अथवा निगम के अधिकारी इन्हें विकास के नाम पर केवल आश्वासन ही देते आ रहे हैं। यहां सड़क बिजली पानी नाली जैसी सुविधाओं का अभाव है हल्की बरसात में ही पूरे क्षेत्र में पानी भर जाता है जिससे लोगों को आवागमन करने बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नालियां नहीं होने की वजह से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है पानी निकासी को लेकर वार्ड के लोग अब आपस में ही भिड़ने लगे हैं। लोगों के घरों में पानी के साथ कीड़े मकोड़ों का भी प्रवेश होने लगा है गंदगी की वजह से यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है एक प्रकार से नगर निगम में इस वार्ड को पूरा उपेक्षित छोड़ दिया है। सड़कों की जगह पर डबरे बने हुए हैं। स्थानीय शहर सरकार के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वार्ड के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह से दी।

By editor