नेहरू नगर गुरुद्वारा से लगी सड़क जिसमें लोग बोगदा पुल से होकर दुर्ग और स्मृति नगर जुनवानी सहित अन्य रास्तों पर जाते हैं। यह सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बिंदु बन चुकी है सड़क किनारे बनी नाली दुर्घटना होने का प्रमुख कारण है सड़क पूर्व से ही सकरी है नाली से बचने लोग अपने वाहनों को को सड़क से नहीं उतारते है। सकरी सड़क में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाहि होने के कारण दुर्घटनाएं यहां होती है ऐसे ही हुई एक दुर्घटना में गुरुवार शाम एक बाइक सवार युवक को एक वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद किए हुए बैठे हैं शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

