नगर पालिका निगम भिलाई की सम्मेलन सभा शुरू होने के बाद ही शुक्रवार को समाप्त हो गई। साधारण सभा अपने तय समय के अनुसार शुरू हुई जिसके बाद पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने एक दूसरे पर आरोपो की झड़ी लगा दी। सभा को समाप्त किए जाने से भाजपा पार्षदों में काफी नाराजगी देखने को मिली इस दौरान एक पार्षद द्वारा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए इसके बाद कर्मचारियों ने सभागार के बाहर नारेबाजी की पार्षद द्वारा आरोप लगाए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने इसे लेकर नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। और पार्षद पर उचित कार्रवाई करने की मांग करी। इसके बाद निगम आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया।और इसकी शिकायत शासन प्रशासन से करने की बातें कहीं।

