एसडीआरएफ की टीम ने ग्राम सेलूद में तांदुला नहर में डूबे दो सरकारी कर्मचारियों के शव को नहर से बाहर निकाल लिया है दोनों युवक बीते इतवार की शाम तांदुला नहर के किनारे बैठे थे जो देवी दर्शन करने गए थे और आराम करने के उद्देश्य से नहर किनारे बैठे थे। अचानक एक युवक नहर किनारे पैर हिलाते हिलाते नहर में गिर गया। इस दौरान उनके वहां का चालक नहर से कुछ दूर मोबाइल में किसी से बातें कर रहा था जिसने इस घटना को देखा और शोर मचाया इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे एवं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नहर में डूब रहे अपने साथी को बचाने के उद्देश्य को लेकर दूसरा भी नहर में कूद पड़ा। दुर्भाग्यवश दोनों को तैरना नहीं आता था। इस दौरान नहर में काफी पानी था और पानी का बहाव भी काफी तेज था सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रविवार शाम और सोमवार को दिनभर दोनों युवकों की नहर में तलाश की। मंगलवार को दोनों युवक के शव को डीप डाइविंग कर पानी से बाहर निकाला गया। दोनों के नाम नंदकिशोर और प्रहलाद यादव बताए गए हैं दोनों ही मृतक मंत्रालय रायपुर में पदस्थ थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत से एकजुट होकर रेस्क्यू के इस अभियान को सफल बनाया।

