दुर्ग में बौद्ध समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी,महाबोधि मंदिर को बौद्धों को सौंपने की मांग

दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है…

पिछले एक महीने से धरने पर बैठे बौद्ध समाज के लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। चौथी बार आज कलेक्टरेट का घेराव कर, राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। उनकी प्रमुख मांग — बौद्धगया के ऐतिहासिक महाबोधि महाविहार को बीटीएमसी एक्ट 1949 से मुक्त कर, बौद्ध समाज को सौंपा जाए।

बौद्ध समाज का आरोप है कि यह पवित्र स्थल, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, आज भी ब्राह्मणों और पंडों के अधीन है। जिससे बौद्ध अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

प्रदर्शनकारियों का साफ़ कहना है कि वे अभी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।

बौद्ध समाज ने दो टूक कहा है — महाबोधि सिर्फ बौद्धों का है, और उसे बौद्धों को ही सौंपा जाना चाहिए।

By editor