दुर्ग में तेज़ रफ्तार का कहर… बाइक सवार की मौत

दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर…
तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है।
रात करीब 3 बजे केमिकल से भरा हुआ टैंकर भिलाई के छावनी से होते हुए शंकर नगर की ओर जा रहा था।

उसी दौरान गौतम नगर निवासी जितेंद्र कुमार साहू अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
क्रांति चौक के पास बाइक अचानक स्किड हो गई… जितेंद्र का दोस्त दूर जा गिरा, जबकि जितेंद्र सड़क पर आ गिरा।
इसी बीच पीछे से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर सीधे जितेंद्र को रौंदते हुए निकल गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
112 डायल टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

By editor