दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 19 दोपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश

दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।
“सशक्त ऐप” के तहत चोरी और लावारिस वाहनों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्रीन चौक के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—आरोपी अब तक कुल 19 दोपहिया वाहन चोरी कर चुके थे।

चोरी के वाहन आरोपी अपने परिचितों के जरिए बेहद कम दामों पर बेच दिया करते थे।
खरीददार भी यह जानते हुए कि गाड़ी चोरी की है, बिना नंबर और कागजात की है, खरीद लेते थे।

पुलिस ने चोरी के वाहनों को जब्त कर लिया है।
साथ ही ऐसे 14 खरीददारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में दुर्ग पुलिस की टीम—चंद्रशेखर सोनी, मनीष अग्निहोत्री, हिमांशु जंघेल, खिलेश कुर्रे, रवि शंकर मरकाम और गजेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।

By editor