थाना मोहन नगर क्षेत्र में हुई हत्या की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है इस मामले में आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है आरोपी पिता मृतक अंकित शर्मा का चाचा है। धमधा नाका के पास मृतक की मोटर बॉडी शॉप है घटना के दौरान मृतक अंकित शर्मा अपनी दुकान में अपने भाई के साथ था इसी दौरान आरोपी गिरधारी शर्मा और उसका पुत्र उदय शर्मा दुकान पर पहुंचे और यहां मृतक से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने के उपरांत आरोपी पिता पुत्र ने पहले मृतक की हाथ मुक्के से पिटाई करी फिर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे उसके बाद स्टील के पाइप से अंकित शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में अंकित शर्मा बुरी तरह से घायल हो गया इसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया यहां से उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिन्हें मोहन नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

