भिलाई। भिलाई में लव जिहाद का मामला सामने आया है पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरदस्ती गौ मांस खिलाया गया और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने पास्को और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बादशाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी का आरोप है की भलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 निवासी बादशाह खान ने पहले नाम बदलकर उससे दोस्ती कर ली। फिर शादी का झांसा देकर 17 साल की उम्र से उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बिना शादी के मां बनने के बाद युवक ने उससे शादी कर ली। आरोपी के घर वालों ने बच्चे के स्कूल एडमिशन के समय नाम बदलवाया। पीड़िता ने आरोपी को एक अन्य लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा इसके बाद 10 साल बाद उससे संबंध तोड़ लिए। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। युवती में आरोपी युवक पर गौ मांस खिलाने का आरोप भी लगाया है। इस पूरे मामले की जानकारी भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने दी।

