दिव्यांग युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन

सेक्टर 2 स्थित आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से दिव्यांग युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। अब तक सैकड़ो दिव्यांगजन आस्था आश्रम के माध्यम से विवाह कर सुखी वैवाहिक जीवन गुजार रहे हैं जिसके लिए आस्था आश्रम के संचालक प्रकाश गेडाम को छत्तीसगढ़ सरकार और राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष भी दिव्यांग युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आस्था आश्रम में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से भी दिव्यांगजन शामिल हुए। आस्था आश्रम के संचालक प्रकाश गेडाम ने बताया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जो निर्धन दिव्यांगजन होते हैं उनका विवाह संस्था द्वारा कराया जाता है आर्थिक रूप से संपन्न दिव्यांगजन अपने घरों में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे दिव्यांगजनों के विवाह को प्राथमिकता दी जाती है जो अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा देहदान लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार और बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय देने का कार्य भी करते आई है।

By editor