भिलाई 3। भिलाई तीन सीएसईबी सब स्टेशन ट्रांसफॉर्मर मीटर यार्ड ट्रांसफॉर्मर ऑयल परिसर में जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सीएसईबी के इंजीनियर अखिलेश गजपाल की मौजूदगी में कर्मचारीयो को अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। सीएसईबी में कार्य कर रहे सभी अधिकारीयो कर्मचारीयो एवं अन्य व्यक्तियो द्वारा भी डेमो में सम्मिलित होकर आग बुझाने का तरीका और आग लगने के दौरान किस तरह कार्य किया जाए इसे देखा। डेमों की जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दी गई। एवं एसडीआरएफ फायर के जवानो ने डेमो प्रदर्शित किया। डेमों के द्वारा लोगों को जागरुक कर यह बताया गया कि बीते दिनों जो सीएसईबी दुर्ग रायपुर रायगढ सब स्टेशन ट्रांसफार्मर यार्ड में आग लगी जिसे बुझाने के लिए कर्मियों को कई कठिनाइयों का सामना कर आग पर काबू करना होता है। डेमों के माध्यम से आग कैसे बुझाएँ, आग बुझाने के कौन कौन से यंत्र हैं आग बुझाने के लिए किस प्रकार का फायर सिस्टम होना चाहिए आदि जानकारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा दी गई। ताकि भिलाई तीन में कई एकड़ में फैले ट्रांसफॉर्मर यार्ड पर किसी कारणवश अगर आग लगती है तो उस दौरान किस तरह आग पर काबू पाया जा सकता है। इसकी जानकारी विस्तार एवं गंभीरता के साथ दी गई।

