भिलाई 3 थाना क्षेत्र के ग्राम उम्दा में मंगलवार रात टेलर की चपेट में आने से एक नाबालिक बच्ची की मौत हो गई। नाबालिक अपने भाई के साथ घर जा रही थी इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से नाबालिक गिर गई जिसकी वजह से ट्रेलर के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस हादसे से गुस्साए क्षेत्र के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम होने की जानकारी लगते ही भिलाई 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची अन्य थानो के बल को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीण मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर अड़े रहे ग्रामीण और पुलिस कर्मियों के बीच काफी देर तक बहस भी जारी रही ग्रामीणों की मांगों पर विचार कर पूरा किए जाने का आश्वासन दिए जाने के उपरांत ग्रामीणों ने चक्का जाम को समाप्त किया। चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस में ट्रक को जप्त कर लिया है एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

