जशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के उपरांत पत्थलगांव के बेलदेगी जंगल में चल रहे जुवा फड़ में छापा मारा गया। पुलिस को देख भाग रहे जुवारियों को फिल्मी स्टाइल में दौड़कर पकड़ा गया कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक लाख 2 हजार रुपए 6 मोटरसाइकिल और ताश पत्ती को जप्त किया गया। पुलिस को पत्थलगांव के जंगल में जुगाड़ियों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी जिस पर एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल निरीक्षक विनीत पांडे के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजी गई टीम द्वारा मूकबीर के बताई जगह पर घेराबंदी कर दबीश दी गई। और पुलिस को देख भाग रहे जुवारियों का पीछा कर उन्हें पकड़ा गया। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

